Credit Cards

Petrol Diesel Price: आज टंकी करानी है फुल, चेक करें पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें

Petrol Diesel Price 19 December 2024: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती है। यदि आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल से टंकी भरवाना चाह रहे हैं तो जान लें कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या रेट है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 6:05 AM
Story continues below Advertisement
Petrol Diesel Price 19 December 2024: चेक करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का रेट।

Petrol Diesel Price 19 December 2024: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती है। यदि आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल से टंकी भरवाना चाह रहे हैं तो जान लें कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या रेट है। देश के हर राज्य और शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर होता है। ये फर्क लोकल टैक्स, वैट और ट्रांसपोर्टेशन लागत के कारण होता है।

कैसे तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरों, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट, और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स पर निर्भर करती हैं। राज्यों में अलग-अलग वैट और परिवहन लागत भी इन दरों को प्रभावित करते हैं, जिससे देशभर में ईंधन के रेट समान नहीं रहते।


ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत

अपने शहर की ताजा कीमत जानने के लिए ग्राहक SMS सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। IOC (इंडियन ऑयल) ग्राहक RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं। BPCL (भारत पेट्रोलियम) और HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ग्राहकों के लिए क्रमशः 9223112222 और 9222201122 पर मैसेज सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा, तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन पोर्टल्स पर भी पेट्रोल और डीजल की दरों की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

यहां भी चेक कर सकते हैं कीमत

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की दरें रोजाना बदलती हैं और इन्हें हर सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। ये कीमत आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

19 दिसंबर 2024 को ये रहा पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.85 92.44
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 94.66 87.76
लखनऊ 94.65 87.76
बेंगलुरु 102.86 88.94
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
भुवनेश्वर 101.06 92.91

घर बनवाने का काम ठेके पर देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो जाएंगे परेशान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।