Get App

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट हुए जारी, गाड़ी की टंकी फुल करने से पहले चेक कर लें रेट

मोदी सरकार ने पिछले महीने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2022 पर 8:48 AM
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट हुए जारी, गाड़ी की टंकी फुल करने से पहले चेक कर लें रेट
गुड़गांव में पेट्रोल के दाम 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.05 रुपये प्रति लीटर हैं।

Petrol Diesel Price 29th June: आज 29 जून को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव 118.6 डॉलर प्रति बैरल और WTI का भाव 112.5 डॉलर पहुंच गया है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से कंपनियों पर लगातार दबाव बन रहा है जिसके कारण वह दाम बढ़ा सकती हैं। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही। बीते एक महीने से देश में दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं बड़े शहरों में कितना है रेट..

सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

मोदी सरकार ने पिछले महीने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था। महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल सरकार ने वैट भी ईंधन पर घटाया जिसके कारण इन राज्यों में रेट और कम हुए। हालांकि, इसके बाद से लगातार एक महीने से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये है बड़े शहरों में रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें