Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

बीते शनिवार मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद पेट्रोल के दाम में 9 रुपये और डीजल के दाम में 7 रुपये की कमी आई थी

अपडेटेड May 27, 2022 पर 9:05 AM
कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

Petrol Diesel Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। बीते शनिवार मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद पेट्रोल के दाम में 9 रुपये और डीजल के दाम में 7 रुपये की कमी आई थी। कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

ये है बड़े शहरों में रेट

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।

बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.89 रुपये प्रति लीटर हैं।

गुड़गांव में पेट्रोल के दाम 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.05 रुपये प्रति लीटर हैं।

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये तो डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है

जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये है।

रांची में पेट्रोल के लिए 99.84 रुपये तो डीजल के लिए 94.65 देने होंगे।

पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये है।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।