Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
FII ने 26 मई को इंडेक्स फ्यूचर्स में 626 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इंडेक्स ऑप्शंस में 5002 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जबकि स्टॉक फ्यूचर्स में FII ने 2020 करोड़ रुपए की खरीदारी की
MoneyControl News
अपडेटेड May 27, 2022 पर 8:00 AM
26 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1598 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2906 करोड़ रुपए की खरीदारी की
कल के कारोबार में तगातार तीन दिनों की गिरावट को लगाम लगती दिखी। बाजार कल करीब 1 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ। बाजार को बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर, आईटी, मेटल और चुनिंदा ऑटो शेयरों से सपोर्ट मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 503.27 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 54252.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 144.35 अंक यानी 0.90 फीसदी की मजबूती के साथ 16,170.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
कल के कारोबार में निफ्टी ने डेली चार्ट पर ओपनिंग से ऊपर बंद होते हुए एक बुलिश कैंडल बनाया था। दिग्गज शेयरों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1.35 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Hem Securities के मोहित निगम का कहना है कि यूएस फेड और आरबीआई के जून में आने वाले फैसले शॉर्ट टर्म में बाजार की दिशा निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाएंगे । निफ्टी के लिए 16000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि 16400 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 34500 पर सपोर्ट और 35500 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। भारतीय बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना रहेगा जिसको ध्यान में रखते हुए निवेशकों को सर्तकता बनाए रखने की जरुरत है। बाजार में आई हालिया गिरावट को फंडामेंटल तौर पर मजबूत स्टॉक्स में किस्तों में खरीदारी के मौके के रूप में भुनाने की सलाह होगी।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक लॉन्ग लेग हैमर फॉर्मेशन बनाया है जो वर्तमान लेवल से बाजार में और तेजी आने का संकेत है। ट्रेन्ड फॉलो करने वाले ट्रेडरों के लिए 16050-16000 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इसके ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो इसमें हमें 16300-16375 का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ अगर निफ्टी 16000 का स्तर तोड़ता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है और यह हमें 15900-15850 की तरफ जाता नजर आ सकता है।
विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत
विदेशी बाजारों से आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। SGX NIFTY करीब 100 ऊपर दिख रहा है। एशिया भी मजबूत दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भी 2 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला। लेकिन आज DOW FUTURES में मामूली दबाव देखने को मिल रहा है।
कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार अच्छी तेजी के साथ बंद हुए थे। बेहतरीन Q1 नतीजों से US मार्केट में हरियाली देखने को मिली है। Dow में लगातार 5वें दिन तेजी रही। कल Dow में 517 और S&P में 79 अंकों की तेजी रही। वहीं, Nasdaq में 306 अंकों की जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कल के कारोबार में रियल्टी को छोड़ S&P के सभी मुख्य इंडेक्स ऊपर दिखे।
Macy's, Dollar General, Dollar Tree के नतीजे अच्छे रहे हैं। कल के कारोबार में Macy's के शेयर 19.3 फीसदी चढ़े। वहीं, Dollar General 13.7 फीसदी और Dollar Tree 21.9 फीसदी चढ़े। Alibaba में 14 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी
रूसी तेल को बैन करने की EU की धमकी के बाद कच्चे तेल में उबाल देखने को मिल रहा है। कच्चा तेल 2 महीने की ऊंचाई पर नजर आ रहा है। ब्रेंट क्रूड117 डॉलर के पार चला गया है। आज ONGC,HOEC जैसी एक्सप्लोरेशन और पेंट कंपनियों पर नजर रखें। नेचुरल गैस भी 9 डॉलर के करीब दिख रही है।
HINDALCO: नतीजे अच्छे, 223% बढ़ा मुनाफा
चौथी तिमाही में HINDALCO ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 2 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन NMDC के नतीजे कमजोर रहे हैं। मुनाफा 36 फीसदी घटा है। BERGER PAINTS के नतीजे भी अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी के प्रॉफिट, रेवेन्यू और मार्जिन के आंकड़े उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
JSW STEEL और USL के नतीजे आज
JSW STEEL के Q4 नतीजे आज आएंगे। कंपनी के रेवेन्यू में 66 फीसदी तो मुनाफे में 15 फीसदी की ग्रोथ संभव है। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिख सकता है। वहीं USL के प्रॉफिट में हल्की कमी आ सकती है। एबिटा और मार्जिन पर भी दबाव मुमकिन है।
पारादीप फास्फेट की लिस्टिंग आज
पारादीप फास्फेट्स (PARADEEP PHOSPHATES) की लिस्टिंग आज होगी। इसका इश्यू प्राइस 42 रूपए है। ये आईपीओ 1.75 गुना भरा था। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 1502 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
FII और DII आंकड़े
26 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1598 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2906 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
F&O में FII
FII ने 26 मई को इंडेक्स फ्यूचर्स में 626 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इंडेक्स ऑप्शंस में 5002 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जबकि स्टॉक फ्यूचर्स में FII ने 2020 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
आज आने वाले नतीजे
आज यानी 27 मई को JSW Steel, FSN E-Commerce Ventures (Nykaa), GAIL, Glenmark Pharma, Godrej Industries, India Cements, PB Fintech (Policy Bazaar), Ruchi Soya, Jubilant Pharmova, Jubilant Industries, Aarti Industries, Ion Exchange, Info Edge India, JP Power, Aegis Logistics, Akzo Nobel India, Apar Industries, Arvind Fashions, Astral Pipes, Atul Auto, Balmar Lawrie, BEML, Crompton Greaves Consumer Electricals, City Union Bank, Edelweiss Financial Services, Engineers India, ESAB India, Everest Industries, Exxaro Tiles, Future Consumer, Force Motors, Heritage Foods, HT Media, Inox Wind, IRCON International, Kalyani Forge, Karnataka Bank, Lemon Tree Hotels, Man Industries, Oil India Ltd, Ramky Infrastructure, Sun TV, Tarsons Products, TCNS Brands, United Spirits और VRL Logistics के मार्च तिमाही के नतीजे आएंगे।
निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस जोन 16256-16305 है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस जोन 16334\53-16397-421 है। इसका बेस जोन 16151-16103 और बड़ा बेस जोन 16066-16020 है।सीरीज के पहले दिन मजबूत खुलना अच्छा रहेगा। ग्लोबल संकेत भी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। गैप अप खुले तो खरीदें, कल की क्लोजिंग के करीब स्टॉप लॉस रखें। 16334-53 बड़ा सप्लाई जोन है। 20 DEMA पर सबसे अहम एवरेज है। 16334-553 के ऊपर 16397-421 का जोन अहम टेक्निकल रजिस्टेंस दिख रहा है। दोनों स्तरों पर ध्यान दें और स्टॉप लॉस आगे बढ़ाते रहें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 35470-35690 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 35890-36080 है। इसका पहला बेस जोन 34810-34605 और बड़ा बेस जोन 34410-34290 है। बुल्स का सबसे ज्यादा भरोसा है। कल के सारे लक्ष्य हासिल हो गए हैं। कल लॉन्ग में अच्छा पैसा बना, 35500 कॉल में 100 रुपए बने। HDFC बैंक के दम पर कल निफ्टी बैंक 20 DEMA के पार निकला। 36080 के लक्ष्य के लिए नई लॉन्ग लें लेकिन रिस्क-रिवॉर्ड का ध्यान रखें। 35500 कॉल होल्ड करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।