Petrol Diesel Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। बीते शनिवार मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद पेट्रोल के दाम में 9 रुपये और डीजल के दाम में 7 रुपये की कमी आई थी। कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
