Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। देश में लंबे समय से स्थिर चल रहे पेट्रोल-डीजल के दाम में कल सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने भारी इजाफा किया था। आज बुधवार को फिर से पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के पेट्रोल पंप पर बुधवार को पेट्रोल की कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर पर पहंच गई, वहीं डीजल भी 88.27 रुपये पर चला गया।
देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम 04 नवंबर 2021 से स्थिर हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुनाव के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईं, वह दिवाली से पहले तक जारी रही। इतने दिनों में ही पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
कच्चे तेल में मामूली नरमी
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही कच्चे तेल के बाजार में भारी उठा पटक जारी है। इस दौरान एक समय ऐसा आया कि कच्चा तेल प्रति बैरल 140 डॉलर के पार चला गया। हालांकि बीच में यह फिर वापस आया था और 100 डॉलर से भी नीचे चला गया था। लेकिन यह फिर से चढ़ने लगा है। हालांकि अमेरिकी बाजार में मंगलवार को कच्चा तेल मामूली नरम रहा। मंगलवार को ब्रेंट 118.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिर गया, जिससे आयात मंहगा हो गया। WTI क्रूड ऑयल में भी 0.36 डॉलर की नरमी दिखी और यह 111.80 डॉलर तक गिर गया था।
जानिए अपने शहर में तेल के भाव
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.27 रुपये प्रति लीटर हैं।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.85 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल 106.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर हैं।
चेन्नई में पेट्रोल 102.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.95 रुपये प्रति लीटर हैं।
बेंगलुरु में पेट्रोल 102.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.58 रुपये प्रति लीटर है।
भोपाल में पेट्रोल 108.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.52 रुपये प्रति लीटर हैं।
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।