Fuel Prices Today On August 8: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8 अगस्त को कीमतें स्थिर रही हैं। ईंधन की कीमतों में बीते 2 महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है।
