Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल का मीटर फिर 80 पैसे घूमा, मुंबई में पेट्रोल 118 रुपये पार, जानें अपने शहर के दाम

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर से आग लग गई है। दिल्ली में पेट्रोल 80 पैसे और मुंबई में 84 पैसे महंगा हो गया है

अपडेटेड Apr 03, 2022 पर 12:05 PM
Story continues below Advertisement
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम भले ही ठंडे हो गए हों, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में गर्माहट बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी रविवार को फिर से तेल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। यह पिछले 13 दिनों में 11वीं बार कीमतों में इजाफा किया गया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 22 मार्च से अब तक 8 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। चार महीनों से अधिक समय के बाद पेट्रोल-डीजल के मीटर ने रफ्तार पकड़ी है।

पेट्रोल के दाम 75 से लेकर 84 पैसे तक बढ़े हैं, वहीं डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़ गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये और डीजल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। 22 मार्च से अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम 8 रुपये बढ़ गए हैं।

जानिए अपने शहर में तेल का भाव


देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.67 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 84 पैसे बढ़कर 118.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 85 पैसे बढ़कर 102.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल 84 पैसे बढ़कर 113.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़कर 97.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 75 पैसे बढ़कर 108.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 84 पैसे बढ़कर 99.04 रुपये प्रति लीटर हैं।

Gujarat Alkalies ने लगाया रिकॉर्ड हाई, 1 महीने में 51% उछला ये स्टॉक क्या है आपके पास

बेंगलुरु में पेट्रोल 108.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.83 रुपये प्रति लीटर है।

भोपाल में पेट्रोल 115.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.10 रुपये प्रति लीटर हैं।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।