Petrol Diesel Price: पिछले 5 दिन में 3.20 रुपये लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, फिर बढ़े तेल के दाम, जानिए अपने शहर में नई कीमतें

Petrol Diesel Price: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ गए हैं। पांच दिन में यह चौथी बार बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड Mar 26, 2022 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को फिर से बढ़ गए हैं। इस हफ्ते 5 दिन में चौथी बार कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की है। कुल मिलाकर पांच दिन में पेट्रोल डीजल 3.20 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली के पेट्रोल पंप पर शनिवार को पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपये प्रति लीटर पर पहंच गई, वहीं डीजल भी 88.87 रुपये पर चला गया।

देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम 04 नवंबर 2021 से स्थिर हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुनाव के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईं, वह दिवाली से पहले तक जारी रही। इतने दिनों में ही पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही कच्चे तेल के बाजार में भारी उठा पटक जारी है। इस दौरान एक समय ऐसा आया कि कच्चा तेल प्रति बैरल 140 डॉलर के पार चला गया। हालांकि बीच में यह फिर वापस आया था और 100 डॉलर से भी नीचे चला गया था। वहीं अब ब्रेंट के दाम में मामूली उछाल देखा जा रहा है।


टाटा ग्रुप के 29 में से 12 स्टॉक्स ने FY22 में दिखाई 100% की तेजी, क्या आपके पास है इसमें से कोई

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 98.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.87 रुपये प्रति लीटर हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 11.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.55 रुपये प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में पेट्रोल 108.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.01 रुपये प्रति लीटर हैं।

चेन्नई में पेट्रोल 104.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर हैं।

बेंगलुरु में पेट्रोल 103.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.14 रुपये प्रति लीटर है।

भोपाल में पेट्रोल 110.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.16 रुपये प्रति लीटर हैं।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।