टाटा ग्रुप के 29 में से 12 स्टॉक्स ने FY22 में दिखाई 100% की तेजी, क्या आपके पास है इसमें से कोई

Automotive Stampings and Assemblies का शेयर वित्त वर्ष 2022 में अब तक 1279 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Mar 26, 2022 पर 8:45 AM
टाटा ग्रुप के छह शेयर्स ऐसे हैं जिन्होंने पिछले 2 वित्त वर्ष में निवेशकों को लगातार 100 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है

बड़े समूह की कंपनियों के शेयरों पर हमेशा नजर रखी जाती है। टाटा समूह के 29 में से 11 शेयरों ने वित्त वर्ष 22 में अब तक 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। रैलिस इंडिया (Rallis India) को छोड़कर, टाटा के अन्य सभी शेयरों ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इसी अवधि में 29 में से छह शेयरों में 50-70 प्रतिशत की तेजी आई है। वित्त वर्ष 22 में टाटा ग्रुप के लगभग 24 शेयरों ने सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें 16 प्रतिशत की तेजी आई है।

वित्त वर्ष 22 में लगभग 11 शेयर मल्टीबैगर थे। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2021 में लगभग 17 शेयर ऐसे थे, जिनमें 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। ऐसे छह स्टॉक हैं जिन्होंने पिछले 2 वित्त वर्ष में लगातार 100 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है।

आइये उन शेयरों पर एक नजर डालें जिन्होंने वित्त वर्ष 22 में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है (Data Source: ACE Equity)


Automotive Stampings and Assemblies Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 1279 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 460.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 33.4 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 731 करोड़ रुपये है।

Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 1033 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 159.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 14.1 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 31230 करोड़ रुपये है।

Nelco Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 260 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 678.6 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 188.6 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 1548 करोड़ रुपये है।

Rakesh Jhunjhunwala के निवेश वाली Akasa Air जून तक हो सकती है लॉन्च, सीईओ विनय दुबे ने दी जानकारी

Tayo Rolls Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 240 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 129.3 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 38 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 133 करोड़ रुपये है।

Tata Elxsi Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 182 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 7603.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 2693.4 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 47352 करोड़ रुपये है।

Oriental Hotels Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 163 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 59.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 22.75 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 1067 करोड़ रुपये है।

Automobile Corporation of Goa Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 143 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 989.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 406.9 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 602 करोड़ रुपये है।

Tinplate Company Of India Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 141 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 387.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 160.5 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 4053 करोड़ रुपये है।

Tejas Networks Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 140 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 382.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 159.25 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 4378 करोड़ रुपये है।

Artson Engineering Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 136 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 92.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 39.35 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 342 करोड़ रुपये है।

Medicine Price Hike: अप्रैल से महंगी हो जाएंगी जरूरी दवाएं, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा अब असर

Tata Power Company Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 132 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 239.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 103.2 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 76544 करोड़ रुपये है।

The Indian Hotels Company Ltd.

वित्त वर्ष 2022 में अब तक स्टॉक 104 प्रतिशत बढ़कर 24 मार्च, 2022 को 219.1 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक ये 107.5132 रुपये के स्तर पर था। कंपनी का मौजूदा मार्केट-कैप 28952 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।