Rakesh Jhunjhunwala backed Akasa Air : राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली आकाश एयर की जून के आसपास पहली कमर्शियल फ्लाइट लॉन्च करने की योजना है। एयरलाइन के कोफाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ने शुक्रवार को यह बात कही।
Rakesh Jhunjhunwala backed Akasa Air : राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली आकाश एयर की जून के आसपास पहली कमर्शियल फ्लाइट लॉन्च करने की योजना है। एयरलाइन के कोफाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ने शुक्रवार को यह बात कही।
विंग्स इंडिया 2022 में बोलते हुए दुबे ने कहा कि उनकी एयरलाइन सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (MOCA) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के साथ मिलकर काम कर रही है।
12 महीने में 18 एयरक्राफ्ट मिलने की उम्मीद
आकाश (Akasa) को ऑपरेट करने वाली एसएनवी एविएशन (SNV Aviation) प्रा. लि. को बीते साल अक्टूबर में सरकार से नो-ऑब्जेशन सर्टिफिकेट (NOC) मिल चुका है। NOC हासिल करने के बाद एक एयरलाइन को आम तौर पर एयर ऑपरेटर्स परमिट (Air Operator's Permit) हासिल करने में लगभग छह महीने लग जाते हैं। दुबे ने कहा, “हमें 12 महीनों में 18 एयरक्राफ्ट मिलने की उम्मीद है और एक साल बाद 12-14 एयरक्राफ्ट जुट सकते हैं।”
किफायती सेवाओं के मॉडल पर काम करने वाली आकाश ने अभी तक 72 बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट (737Max aircraft) के लिए ऑर्डर दिया है। कंपनी को आगामी महीनों में एयरक्राफ्ट के पहले बैच की डिलिवरी प्राप्त होने की उम्मीद है।
शुरुआत में इन शहरों पर होगा जोर
दुबे ने हाल में कहा था कि आकाश एयर शुरुआत में महानगरों से दूसरी और तीसरी कैटेगरी के शहरों के लिए सेवाएं शुरू करेगी। महानगरों से महानगरों के लिए भी उड़ानें होंगी।
उन्होंने बताया कि आकाश एयर मुख्य रूप से पेशेवर रूप से मैनेजमेंट, कंपिटेटिव कॉस्ट स्ट्रक्चर, ग्राहकों की संतुष्टि, कर्मचारियों की खुशी और एयरलाइन की आर्थिक सेहत पर जोर देगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।