Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में आज 13 मार्च को कोई बदलाव नहीं किया है। लंबे अरसे से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। इंटरनेशन मार्केट में कच्चे तेल के दाम में आग लगी हुई है। इसके दाम 7 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच चुके हैं।
