SBI FD Rates: एसबीआई ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाईं, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न, जानिए क्या है नया रेट

SBI ने 2 करोड़ से अधिक राशि वाले बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट 0.20% से 0.40% तक बढ़ा दिया है

अपडेटेड Mar 11, 2022 पर 9:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट 0.20% से 0.40% तक बढ़ा दिया है। यह इंटरेस्ट रेट 2 करोड़ से अधिक राशि वाले बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाई गई है। बैंक ने बताया कि नई ब्याज दर 10 मार्च से लागू हैं।

SBI की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 211 दिन से 365 दिन तक की अवधि वाले 2 करोड़ से अधिक के फिक्सड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट 0.20 फीसदी बढ़ाया गया है। इसके चलते अब इन FD पर 3.30 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अभी तक 3.10 फीसदी था। सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी अधिक यानी 3.80 फीसदी रेट पर ब्याज मिलेगा।

बैंक ने बताया कि 1 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले 2 करोड़ से अधिक के फिक्सड डिपॉजिट अब पर 0.40 फीसदी अधिक इंटरेस्ट मिलेगा। इसके साथ ही इन FD पर अब इंटरेस्ट रेट बढ़कर 3.60 फीसदी हो गया, जो अब तक 3.20 फीसदी था। सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी अधिक यानी 4.10 फीसदी ब्याज मिलेगा।


यह भी पढ़ें- इस बैंक स्टॉक ने 5 दिनों में दिखाया 8% का उछाल, मोतीलाल ओसवाल को भी इस स्टॉक में दिख रहा 30% का अपसाइड

SBI FD Rates: 2 करोड़ से कम राशि पर

SBI की वेबसाइट के मुताबिक, दो साल से तीन साल की अवधि वाले FD पर ब्याज दर 0.10% बढ़कर 5.20 फीसदी और तीन साल से पांच साल की अवधि वाले FD पर इंटरेस्ट रेट 0.15% बढ़ाकर 5.45 फीसदी कर दी गई है।

बैंक ने इससे पहले 15 फरवरी को पांच साल से 10 साल तक की अवधि वाले FD पर इंटरेस्ट रेट 0.10% बढ़ाकर 5.50% किया था। सीनियर सिटीजन को सभी FD पर 0.50% अधिक इंटरेस्ट रेट मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।