Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में आज 23 जनवरी 2022 को कोई बदलाव नहीं किया है। देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। इंटरनेशन मार्केट में कच्चे तेल के दाम में आग लगी हुई है। इसके दाम 7 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच चुके हैं। ये 90 डॉलर के पार पहुंच गए हैं।
