Get App

Petrol Price Today: गुजरात में बदले तेल के दाम, जानिए देशभर में बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें

Petrol Price Today : 12 सितंबर न को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर है। गाजियाबाद और पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज इतना बदलाव देखने को मिला है। कहीं आपके भी शहर में तो नहीं बढ़े तेल के दाम-

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2023 पर 7:40 AM
Petrol Price Today: गुजरात में बदले तेल के दाम, जानिए देशभर में बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें
चंडीगढ़ में 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला।इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर को पार कर गई हैं। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का रेट 90.57 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 87.28 डॉलर प्रति बैरल है। BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 12 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज बिहार और उत्तर प्रदेश में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 18 पैसे की गिरावट के बाद 108.47 रुपए प्रति लीटर और लगातार दूसरे दिन16 पैसे की गिरावट के साथ डीजल 93.58 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। झारखंड में पेट्रोल 19 पैसे की बढ़त के साथ 100.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 19 पैसे की गिरावट के साथ 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। गुजरात में पेट्रोल 96.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 92.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल 40 पैसे की गिरावट के बाद 108.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें