Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसका असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। WTI Crude Oil के दाम आज 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 88.90 डॉलर पर है और ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.40 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 92.25 डॉलर प्रति बैरल पर है.। BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज गुजरात और राजस्थान में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।
