Get App

Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल की खपत में गिरावट, देशभर में ये रहेंगे तेल के दाम

Petrol Price Today : 17 अगस्त को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर है। मानसून की वजह से देशभर में तेल की खपत कम हुई है। गुजरात और नोएडा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 7:47 AM
Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल की खपत में गिरावट, देशभर में ये रहेंगे तेल के दाम
गुजरात में पेट्रोल 96.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 92.32 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला।  इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। हालांकि भारत में ईंधन की खपत में गिरावट दर्ज की गई है। भारत में पेट्रोल और डीजल की खपत अगस्त के पहले पखवाड़े में घटी है। इसके पीछे का कारण मानसून है। मानसून की वजह से आवाजाही प्रभावित होने से ईंधन की मांग में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 17 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर होकर बिक रहा है। झारखंड में पेट्रोल 100.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुजरात में पेट्रोल 96.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 92.61 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। राजस्थान में पेट्रोल 108.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में से चेन्नई में बदले पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें