Petrol-Diesel Price on 2nd May : मई का दूसरा दिन और हफ्ते का पहला दिन सोमवार आम लोगों के लिए राहत भरा रहा। सरकारी तेल कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने लगातार 27वें दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel prices) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल के दाम कई शहरों में 100 रुपये के पार है। सबसे महंगा पेट्रोल 122.93 रुपये राजस्थान के गंगानगर और सबसे कम दाम 91.45 रुपये पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है।
