Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। ब्रेंट क्रूड का कीमत बढ़कर 84.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है वहीं WTI का रेट भी उछाल के साथ 81.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 21 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज नोएडा और लखनऊ में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।
देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर होकर बिक रहा है। झारखंड में पेट्रोल के दाम 99.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम बढ़कर 94.70 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। गुजरात में पेट्रोल महंगा होकर 96.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में इजाफा होकर 92.78 रुपए प्रति हो गई है। राजस्थान में पेट्रोल 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं
इन शहरों में भी नए भाव जारी
ताजा दाम पता करने के लिए करें ये काम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।