Get App

Petrol Price Today: इन राज्यों में बदली तेल की कीमतें, जानिए देशभर में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Price Today : 21 सितंबर न को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर है। कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग स्थिर हैं-

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2023 पर 8:50 AM
Petrol Price Today: इन राज्यों में बदली तेल की कीमतें, जानिए देशभर में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। WTI क्रूड 1.01 फीसदी गिरकर 90.28 डॉलर प्रति बैरल और वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.49 फीसदी गिरकर 93.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 21 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज नोएडा और गुरुग्राम में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। झारखंड में पेट्रोल 99.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.56 और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। गुजरात में पेट्रोल 96.7 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 92.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल 108.6 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें