ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। बेंट क्रूंड एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। कच्चे तेल की कीमतों को ध्यान में रखते हुए सोमवार की सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हलका बदलाव किया है। देश के कई शहरों में तो दाम बदले हैं लेकिन देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेल की कीमतें बदल दी गई हैं।
चारों महानगरों में आज के पेट्रोल और डीजल के दाम
यूपी के इन तीन शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गई हैं
पेट्रोल और डीजल के दाम सुबह 6 बजे जारी होते हैं
सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे देश की तेल कीमतों में बदलाव करती हैं। सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम डीलर कमीशन, वैट, एक्साइज ड्यूटी आदि जोड़ने के बाद मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाते हैं। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी अधिक दिखाई देती हैं। देश में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़े बदलाव साल 2022 में किए गए थे। 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम की थी। उसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है।