ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। बेंट क्रूंड एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। कच्चे तेल की कीमतों को ध्यान में रखते हुए सोमवार की सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हलका बदलाव किया है। देश के कई शहरों में तो दाम बदले हैं लेकिन देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेल की कीमतें बदल दी गई हैं।
