Get App

Petrol Price Today: गुजरात में मिल रहा है राजस्थान से भी सस्ता तेल, जानिए देशभर में पेट्रोल-डीजल की अपडेटेड कीमतें

Petrol Price Today : 27 सितंबर न को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर है। कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है। ऐसे में नोएडा और दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग स्थिर हैं-

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2023 पर 7:38 AM
Petrol Price Today: गुजरात में मिल रहा है राजस्थान से भी सस्ता तेल, जानिए देशभर में पेट्रोल-डीजल की अपडेटेड कीमतें
पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 39 पैसे महंगा हो गया है

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। WTI क्रूड सुबह 6 बजे के करीब 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 90.72 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड 0.33 फीसदी बढ़कर 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर बिक कर रहा है। BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 26 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज नोएडा और गुरुग्राम में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 36 पैसे  महंगा होकर 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। झारखंड में पेट्रोल 99.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.57 और 10 पैसे महंगा होकर डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। गुजरात में पेट्रोल 11 पैसे के उछाल के बाद 96.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 23 पैसे की गिरावट के साथ 92.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। राजस्थान में पेट्रोल 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें