Stocks to Buy: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों से दायरे में कारोबार देखा जा रहा है। विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली और ब्याज दरों के अधिक समय तक ऊंची रहने से जुड़ी चिंताओं के बीच मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बैंकिंग और आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों ने आउटपरफॉर्म किया और निवेशकों को अधिक घाटा होने से बचाया। इस बीच विदेशी ब्रोकरेज फर्मों ने कई स्टॉक्स की रेटिंग को बढ़ाया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 9 शेयरों के बारे में बता रहे हैं-
1. जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने हालिया रिपोर्ट में इस स्टॉक्स को Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने एक हालिया रिपोर्ट में इस शेयर को Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 13,600 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
3. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने एक हालिया रिपोर्ट में इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 9,500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
4. वरुण बेवरेजेस (Varun Beverages)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म बोफा सिक्योरिटीज (BofA Securities) ने एक हालिया रिपोर्ट में इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,030 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
5. टाटा स्टील (Tata Steel)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने एक हालिया रिपोर्ट में इस स्टॉक को Outperform की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 125 रुपये से बढ़ाकर 145 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने एक हालिया रिपोर्ट में इस स्टॉक को Buy की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,800 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
7. इंडस टॉवर (Indus Tower)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने एक हालिया रिपोर्ट में इस स्टॉक को Buy की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 210 रुपये से बढ़ाकर 230 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
8. रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज (RateGain Travel Technologies)
ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) ने एक हालिया रिपोर्ट में इस स्टॉक की रेटिंग Buy से घटाकर 'Add (जोड़ें)' की कर दी है। हालांकि उसने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 610 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
9. आयशर मोटर्स (Eicher Motors)
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Kotak Institutional Equities) ने एक हालिया रिपोर्ट में इस स्टॉक को Buy की रेटिंग दी है। हालांकि उसने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4,150 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।