Petrol Price Today: यूपी में बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, बिहार में घटे तेल के दाम

Petrol Price today : 28 जून को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला। पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल देखने को मिला है। बिहार में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज अपडेट की गई कीमतों से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर-

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 7:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 29 और डीजल 26 पैसे नीचे आया है। इसके साथ ही पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमत 24 पैसे घटी है।

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला।इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। पिछले एक साल से देशभर में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं। 28 जून को WTI क्रूड 0.17 डॉलर बढ़कर 67.87 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 72.46 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैंदेशभर में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। ज्यादातर शहरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन पंजाब में तेल की कीमतों हलकी बढ़त देखने को मिली है।

28 जून को बिहार में पेट्रोल 42 पैसे और डीजल  में 39 पैसे, वहीं गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 56 पैसे की गिरावट देखी गई। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 29 और डीजल 26 पैसे नीचे आया है। इसके साथ ही पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमत 24 पैसे घटी है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 36 पैसे और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत 44 और डीजल की 41 पैसे बढ़ी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में भी एक बार फिर पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

देश के चार मुख्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

देशभर की कुछ खास सिटीज में भी नए भाव जारी


  •  नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर 
  •  गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  •  लखनऊ में पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर 
  •  पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  •  पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

सोनम कपूर को ऋषि सुनक ने भेजा न्यौता, इंडिया-यूके वीक प्रोग्रम का बनेंगी हिस्सा

ताजा दाम पता करने के लिए करें ये काम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।