सोनम कपूर को ऋषि सुनक ने भेजा न्यौता, इंडिया-यूके वीक प्रोग्रम का बनेंगी हिस्सा

सोनम कपूर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूके-इंडिया वीक 2023 के मौके पर अपने होने वाले रिसेप्शन के लिए न्यौता भेजा है। बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री सोनम कपूर को किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में भी न्यौता भेजा गया था। उनको ताजपोशी के दौरान होन वाले संगीत कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया था। इसके अलावा सोनम कपूर 10 डाउनिंग स्ट्रीच पर प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास और ऑफिस में होने वाले रिसेप्शन में भी नजर आएंगी

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 10:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोनम कपूर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूके-इंडिया वीक 2023 के मौके पर अपने होने वाले रिसेप्शन के लिए न्यौता भेजा है

 

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और फैशन आईकॉन कहे जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भले ही इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं। पर उनके फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट है। दरअसल सोनम कपूर को खुद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने इनवाइट किया है। सोनम कपूर मां बनने के बाद इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस साल के भारत-यूके सप्ताह को मनाने के लिए अपने स्वागत समारोह में सोनम कपूर को न्यौता भेजा है। यूके के प्रधानमंत्री वे इस भव्य स्वागत समारोह में अभिनेत्री को आमंत्रित किया है।

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में भी भेजा गया था निमंत्रण


सोनम कपूर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूके-इंडिया वीक 2023 के मौके पर अपने होने वाले रिसेप्शन के लिए न्यौता भेजा है। बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री सोनम कपूर को किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में भी न्यौता भेजा गया था। उनको ताजपोशी के दौरान होन वाले संगीत कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया था। इसके अलावा सोनम कपूर 10 डाउनिंग स्ट्रीच पर प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास और ऑफिस में होने वाले रिसेप्शन में भी नजर आएंगी।

Adipurush Controversy: इलाहाबाद HC ने आदिपुरुष के मेकर्स को लगाई फटकार, पूछा- सेंसर बोर्ड क्या कर रहा है?

कब से कब तक आयोजित होगा ये फेस्टिवल

10 डाउनिंग स्ट्रीट पर होने वाला ये कार्यक्रम ग्लोबल फोरम के खास प्रोग्राम यूके-इंडिया वीक का एक हिस्सा है। यह प्रोग्राम 26 जून से 30 जून तक लंदन में आयोजित किया जाएगा। सोनम कपूर बुधवार के दिन कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। इस दौरान कई सारी बातों पर चर्चा भी करेंगी। एक हफ्ते तक चलने वाले इस प्रोग्राम में पॉलिटिक्स, बिजनेस और स्टेबिलिटी जैसे कई सारे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम ऐसे मुद्दों के पैरोकारों को एक मंच देगा। साथ ही इस कार्यक्रम का मकसद देशों के बीच संबंधों को मजबूती देना भी है। वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम फिलहाल सिल्वर स्क्रीन से दूर नजर आ रही हैं। हालांकि बेहद जल्द उनकी फिल्म ब्लाइंट रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी नजर आने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।