Petrol Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग स्थिर, हिमाचल प्रदेश में घटे तेल के दाम

Petrol Price today : 29 जून को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिली है। देश में आज अपडेट की गई कीमतों से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर-

अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 7:43 AM
Story continues below Advertisement
पंजाब में पेट्रोल की कीमत 96.54 रुपए और डीजल की कीमत 85.71 रुपए हो गई है

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रोजाना हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता ही रहता है। इसका असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिलता है। पिछले एक साल से देशभर में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। ज्यादातर शहरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन पंजाब में तेल की कीमतों हलकी बढ़त देखने को मिली है।

आज बिहार में पेट्रोल 107.24 पैसे और डीजल 94.04रुपए प्रति लीटर। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 97.58 रुपए और डीजल 83.36 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। पंजाब में पेट्रोल की कीमत 96.54 रुपए और डीजल की कीमत 85.71 रुपए हो गई है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.71 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

देश के चार महानगरों में ये हैं आज तेल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी


  • नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है

गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी P&G, 2,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

ताजा दाम पता करने के लिए करें ये काम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।