Petrol Price Today: महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में हुआ इजाफा, ये रहेंगे डीजल के दाम

Petrol Price Today : 3 अगस्त को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला। महाराष्ट्र और तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिली है। आप SMS के जरिए अपने क्षेत्र में अपडेट की गई कीमतों के बारे में जान सकते हैं। देश में आज अपडेट की गई कीमतों से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर-

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 7:34 AM
ब्रेंट क्रूड 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 83.32 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। WTI क्रूड 0.10 डॉलर बढ़कर 79.59 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 83.32 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। देशभर में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज यूपी से बिहार तक तेल के दाम हल्का बदलाव देखने को मिला है।

पेट्रोल-डीजल की अपडेट की गई कीमतें

आज महाराष्ट्र में पेट्रोल 35 और डीजल में 33 पैसे और पंजाब में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 तक महंगा हो गया। तेलंगाना में पेट्रोल की कीमत में 1.55 रुपये और डीजल की कीमत में 1.45 रुपये का इजाफा देखने को मिला। राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 14 और डीजल में 12 पैसे की कमी देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट है। नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89. 82 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  •  दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर


इन शहरों में भी नए भाव जारी

  • गुजरात में पेट्रोल 96.73 और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल में पेट्रोल 108.65 और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

रॉकेट से भी तेज भाग रहा इस स्मॉलकैप कंपनी का शेयर, सिर्फ 3 साल में करोड़पति बने लोग

ताजा दाम पता करने के लिए करें ये काम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।