Petrol Price Today:  देशभर में तेल की कीमतों में हुआ इतना बदलाव, पेट्रोल और डीजल के जानिए कहां बढ़े दाम

Petrol Price Today : 30 अगस्त को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर है। दिल्ली और नोएडा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज इतना बदलाव देखने को मिला है-

अपडेटेड Aug 30, 2023 पर 7:29 AM
Story continues below Advertisement
भोपाल में पेट्रोल 108.75 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। WTI क्रूड 0.21 डॉलर बढ़कर 81.37 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 85.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 30 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज गोरखपुर और पटना में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 29 पैसे बढ़कर 93.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। झारखंड में पेट्रोल 100.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल के गिरावट के बाद 94.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। गुजरात में पेट्रोल 96.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम घटकर 92.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल की कीमत बढ़कर108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 24 पैसे बढ़कर 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम 

  •  दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90..08 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर


इन शहरों में भी नए भाव जारी

  • नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर हो
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर
  • इंदौर में पेट्रोल 108.68 रुपये और डीजल 93.94 रुपये प्रति लीटर

शाहरुख खान ने बताया कब आएगा जवान का ट्रेलर, 7 सितंबर को रिलीज हो रही है ये मोस्ट अवेडेट फिल्म

ताजा दाम पता करने के लिए करें ये काम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।