शाहरुख खान ने बताया कब आएगा जवान का ट्रेलर, 7 सितंबर को रिलीज हो रही है ये मोस्ट अवेडेट फिल्म

शाहरुख के फैंस बड़ी ही बेसब्री से जवान के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अब शाहरुख खान ने खुद इसके ट्रेलर की डेट को कंफर्म कर दिया है। SRK ने कंफर्म करते हुए बताया है कि जवान का ट्रेलर 31 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ट्रेलर से पहले 29 अगस्त यानी मंगलवार को जवान का नया गाना नॉट रमैया वस्तावैया रिलीज कर दिया गया है। नॉट रमैया वस्तावैया को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है जबकि इसे अनिरुद्ध रविचंदर, विशाल ददलानी और शिल्पा राव ने गाया है

अपडेटेड Aug 29, 2023 पर 10:25 PM
बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म (Jawan) इस साल की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है

बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म (Jawan) इस साल की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है। जबकि हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है, निर्माताओं ने अब नॉट रमैया वस्तावैया गाना रिलीज कर दिया है, जिससे हर कोई एटली निर्देशित फिल्म के लिए और ज्यादा उत्तसुक हो गया है। अब शाहरुख के फैंस के लिए इस फिल्म को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है।

जवान का ट्रेलर कब होगा रिलीज

शाहरुख के फैंस बड़ी ही बेसब्री से जवान के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अब शाहरुख खान ने खुद इसके ट्रेलर की डेट को कंफर्म कर दिया है। SRK ने कंफर्म करते हुए बताया है कि जवान का ट्रेलर 31 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ट्रेलर से पहले 29 अगस्त यानी मंगलवार को जवान का नया गाना नॉट रमैया वस्तावैया रिलीज कर दिया गया है। नॉट रमैया वस्तावैया को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है जबकि इसे अनिरुद्ध रविचंदर, विशाल ददलानी और शिल्पा राव ने गाया है।

श्वेता शारदा बनीं मिस दीवा यूनिवर्स 2023, डांस इंडिया डांस जैसे फेमस रियल्टी शोज का भी रह चुकी हैं हिस्सा


SRK ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गाना

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए लिखा कि यह छैंया-छैंया नहीं है। ये है नॉटरमैयावस्तावैया। यह जवान का था था थैया है। इस गाने के रिलीज के साथ ही SRK ने बताया कि जवान का ट्रैलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस बीच, जवान का गाना चालेया भी इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ था जिसमें भी शाहरुख खान नयनतारा के साथ रोमांस करते नजर आए थे। इससे पहले फिल्म का गाना जिंदा बंदा भी रिलीज हुआ था।

एटली ने किया है जवान का निर्देशन

जवान को साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली ने किया है। इसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी नजर आएंगे। ऐसी अफवाहें हैं कि शाहरुख खान इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार थालापति विजय का कैमियो भी होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।