Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। WTI क्रूड 0.21 डॉलर बढ़कर 81.37 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 85.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 30 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज गोरखपुर और पटना में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।
