Petrol Price Today: पटना में बदलीं तेल की कीमतें, जानिए पेट्रोल और डीजल के अपडेटेड दाम

Petrol Price Today : 4 सितंबर न को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर है। पटना और राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज इतना बदलाव देखने को मिला है-

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 7:45 AM
Story continues below Advertisement
इंदौर में पेट्रोल 108.68 रुपये और डीजल 93.94 रुपये प्रति लीटर

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है।WTI क्रूड 0.27 डॉलर बढ़कर 85.82 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 88.72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 4 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज लखनऊ और गाजियाबाद में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 33 पैसे की गिरावट के बाद 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। झारखंड में पेट्रोल 99.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुजरात में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 96.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल 108.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 36 पैसे की गिरावट के बाद 93.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  •  दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90..08 रुपये प्रति लीटर
  •  मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर


इन शहरों में भी नए भाव जारी

  • नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर
  • इंदौर में पेट्रोल 108.6 रुपये और डीजल 93.94 रुपये प्रति लीटर

Asia Cup: बारिश और खराब मौसम के चलते कोलंबो में एशिया कप के मैच के लिए वेन्यू में हो सकता है बदलाव

अपडेटेड रेट पता करने के लिए करें ये काम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।