Asia Cup: बारिश और खराब मौसम के चलते कोलंबो में एशिया कप के मैच के लिए वेन्यू में हो सकता है बदलाव

Asia Cup: इसके लिए पालेकल, दांबुला और हंबनटोटा जैसे स्थलों को लेकर चर्चा जारी है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीमों को भी आयोजन स्थल में संभावित बदलाव के बारे में बता दिया गया है। पालेकल इस समय एशिया कप लीग मैचों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन इस पहाड़ी शहर में भी बारिश की संभावना ज्यादा है

अपडेटेड Sep 03, 2023 पर 9:52 PM
Story continues below Advertisement
Asia Cup: बारिश और खराब मौसम के चलते कोलंबो में एशिया कप के मैच के लिए वेन्यू में हो सकता है बदलाव

Asia Cup 2023: कोलंबो (Colombo) में हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) के मद्देनजर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) एशिया कप (Asia Cup) के ‘सुपर फोर’ (Super Four) चरण के मैचों के वेन्यू में बदलाव पर विचार कर रही है। ‘सुपर फोर’ के पांच मैच और फाइनल नौ सितंबर से कोलंबो में खेले जाने हैं, लेकिन वहां बारिश से राहत मिलने की संभावना कम दिख रही है। कोलंबो में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए ACC मैच वेन्यू के बदलाव की संभावना के बारे में श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ चर्चा कर रहा है।

न्यूज एजेंसी PTI को सूत्रों से जानकारी मिली है कि इसके लिए पालेकल, दांबुला और हंबनटोटा जैसे स्थलों को लेकर चर्चा जारी है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीमों को भी आयोजन स्थल में संभावित बदलाव के बारे में बता दिया गया है।

पालेकल इस समय एशिया कप लीग मैचों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन इस पहाड़ी शहर में भी बारिश की संभावना ज्यादा है। दांबुला पालेकल से लगभग 70 किलोमीटर दूर है और इस शहर में बारिश की संभावना कम है।


SLC के एक अधिकारी ने कहा कि दांबुला का रंगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इतने कम समय में इतने सारे मैचों की मेजबानी के लिए तैयार नहीं हो सकता है।

इस समय हंबनटोटा का मौसम श्रीलंका में सबसे अच्छा है और ACC एशिया कप मैचों की मेजबानी के लिए महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तैयारी का मूल्यांकन कर रहा है।

Uber और Ola ड्राइवर्स को राइड कैंसिल करना पड़ेगा महंगा, फाइन लगाने की तैयारी

ACC के पास अंतिम निर्णय लेने के लिए कुछ और दिन हैं। कोलंबो नौ सितंबर से मैचों की मेजबानी करनी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी इस आयोजन को मौसम की दया पर नहीं छोड़ना चाहता है।

ऐसा फैसला इसलिए लिया जा रहा है, क्योंकि एक मैच पहले ही रद्द हो चुका है और वो भी शनिवार, 2 सितंबर को कैंडी में भारत बनाम पाकिस्तान का प्रमुख मुकाबला।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि SLC कोलंबो में टूर्नामेंट का आयोजन करने को लेकर आश्वस्त है, लेकिन अगले हफ्ते के लिए मौसम की स्थिति, वर्तमान और भविष्य की स्थिति अच्छी नहीं लग रही है और ऐसा लगता है कि अंतिम निर्णय कुछ दिनों में आ सकता है।

चार में से अगले तीन मैच पाकिस्तान के लाहौर में होंगे, जिससे ACC को निर्णय लेने के लिए कुछ राहत मिली है, लेकिन कैंडी में भारत और नेपाल के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले के लिए मौसम अच्छा नहीं लग रहा है, जहां दिन के समय बारिश की 84% संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।