Petrol Price Today: नोएडा में पेट्रोल-डीजल के अपडेट किए गए दाम, पटना में तेल की कीमतों में दिखा बदलाव

Petrol Price Today : 5 अगस्त को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला।  देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें काफी समय से स्थिर हैं। देश में आज अपडेट की गई कीमतों से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर-

अपडेटेड Aug 05, 2023 पर 7:41 AM
Story continues below Advertisement
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला।  इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। 2022 में तेल की कीमतों में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला था। तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट करती हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। देशभर में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज यूपी से बिहार तक तेल के दाम हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में अपडेट किए गए पेट्रोल-डीजल के दाम

आज महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पंजाब में पेट्रोल 96.2 और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तेलंगाना में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये हो गया है। दूसरी ओर राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 108.16 और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट है।  नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89. 82 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी भी स्थिर

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर


इन शहरों में भी नए भाव जारी

  • गुजरात में पेट्रोल 96.55 और डीजल 92.38 रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल में पेट्रोल 108.32 और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.44 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

लैपटॉप के आयात पर प्रतिबंध लगाने से इन 2 कंपनियों को हो सकता है फायदा, 8% तक उछले शेयर

ताजा दाम पता करने के लिए करें ये काम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।