लैपटॉप के आयात पर प्रतिबंध लगाने से इन 2 कंपनियों को हो सकता है फायदा, 8% तक उछले शेयर

भारत सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर्स के विदेशों से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस खबर से शुक्रवार 4 अगस्त को डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयर 3.50 फीसदी की तेजी के साथ 4,599 रुपये के भाव पर पर बंद हुए। दिन के समय तो यह शेयर करीब 8 फीसदी उछल गया। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों में भी शुक्रवार को तेजी रही

अपडेटेड Aug 04, 2023 पर 10:49 PM
Story continues below Advertisement
डिक्सन टेक्नोलॉजीज देश में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) सेक्टर में लगी हुई

भारत सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर्स के विदेशों से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस खबर से शुक्रवार 4 अगस्त को डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) के शेयर 3.50 फीसदी की तेजी के साथ 4,599 रुपये के भाव पर पर बंद हुए। दिन के समय तो यह शेयर करीब 8 फीसदी उछल गया। हाल ही में सूचीबद्ध हुई कंपनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) के शेयरों में भी शुक्रवार को तेजी रही। सरकार ने गुरुवार को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा कि आयात प्रतिबंधित होने के चलते अब सिर्फ वैध लाइसेंस के साथ ही इन उपकरणों के आयात को मंजूरी दी जाएगी।

सरकार इस फैसले के जरिए देश में ही लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देना चाहती है। साथ ही इन वस्तुओं के लिए विदेशों से आयात पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहती है। डिक्सन टेक्नोलॉजी और नेटवेब टेक्नोलॉजी, दोनों इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स बनाने वाली कंपनी है। इसी के चलते इनके शेयरों में तेजी आई है।

सरकार देश में आईटी हार्डवेयर को बढ़ावा देने के लिए एक PLI स्कीम चला रही है, इसके भी देश में उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्लोबल कंपनियां भी अपने प्लांट्स को देश में लगाने के लिए आकर्षित होंगी।


यह भी पढ़ें- 28 अगस्त को होगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM, मीटिंग में डिविडेंड का ऐलान भी मुमकिन

डिक्सन टेक्नोलॉजीज देश में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) सेक्टर में लगी हुई है। यह कंज्यूमर ड्यूरेबल्स गुड्स, घरेलू उपकरणों, लाइटिंग सिस्टम, मोबाइल फोन और सिक्योरिटी-डिवाइसों में डिजाइन-आधारित सॉल्यूशं मुहैया कराती है। इसके अलावा यह सेट टॉप बॉक्स, मोबाइल फोन और LED टीवी पैनल सहित कई प्रोडक्ट्स एक पूरी चेन के लिए मरम्मत और रिन्यूअल सेवाएं भी मुहैया कराती है।

वहीं दूसरी ओर नेटवेब टेक्नोलॉजीज एक उच्च-प्रदर्शन वाली कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी है। बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि सरकार के फैसले से नेटवेब टेक्नोलॉजीज और डिक्सन टेक्नोलॉजीज दोनों का लाभ होगा और ये अपने मार्केट शेयर का विस्तार करेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।