Get App

Petrol Price Today: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का आज ये रहेगा दाम, जानिए पटना में तेल की कीमतें

Petrol Price Today : 9 अगस्त को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर दिखा है। देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें काफी समय से स्थिर हैं।  वहीं नोएडा और गाजियाबाद में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। देखिए देशभर में तेल की अपडेट की गई कीमतें-

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2023 पर 7:32 AM
Petrol Price Today: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का आज ये रहेगा दाम, जानिए पटना में तेल की कीमतें
पटना में पेट्रोल 108.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में का असर भारत में तेल की कीमतों पर देखने को उतना नहीं मिलता है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेल की कीमतों में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है। 2022 में तेल की कीमतों में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला था। तबसे तेल की कीमतें देशभर में काफी जगहों पर स्थिर हैं। तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट करती हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 9 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। देशभर में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज यूपी से बिहार तक तेल के दाम हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

मध्य प्रदेश में पेट्रोल 108.75 और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है। उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल 96.75 और डीजल की कीमत 89.66 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 पर बिक रहा है। दूसरी ओर राजस्थान में पेट्रोल 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 प्रति लीटर में मिल रहा है। हिमाचल में पेट्रोल 97.48 और डीजल 26 पैसे की गिरावट के साथ 89.24 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। महाराष्ट्र में भी वाहन ईंधन की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें