Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में आज 20 मार्च को कोई बदलाव नहीं किया है। लंबे अरसे से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। इस बीच कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में नरमी आई है। कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं।
