NSE Indices ने लॉन्च किए 3 नए टारगेट मैच्योरिटी इंडाइसेस, डेट पोर्टफोलियो में निवेश होगा आसान

NSE के इन तीनों इंडाइसेस का टारगेट मैच्योरिटी स्ट्रक्चर है, जिनकी मैच्योरिटी की तारीखें क्रमशः 30 अप्रैल, 2027, 30 जून, 2027 और 30 सितंबर, 2027 हैं

अपडेटेड Mar 20, 2022 पर 10:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NSE ने कहा, ये इंडाइसेस ऐसे इनवेस्टर्स को लुभाएंगे, जो टारगेट मैच्योरिटी आधारित डेट पोर्टफोलियो में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं

NSE : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज सब्सिडियरी एनएसई इंडाइसेस (NSE Indices) ने तीन नए टारगेट मैच्योरिटी इंडाइसेस लॉन्च किए हैं। ये निफ्टी एएए सीपीएसई बांड प्लस एसडीएल अप्रैल 2027 60:40 इंडेक्स, निफ्टी जी-सेक जून 2027 इंडेक्स और निफ्टी एसडीएल सितंबर 2027 इंडेक्स हैं।

इन तीनों इंडाइसेस का टारगेट मैच्योरिटी स्ट्रक्चर है, जिनकी मैच्योरिटी की तारीखें क्रमशः 30 अप्रैल, 2027, 30 जून, 2027 और 30 सितंबर, 2027 हैं।

हर कैलेंडर वर्ष के अंत में इंडाइसेस का होगा रिव्यू


इसके अलावा इन तीनों इंडाइसेस की बेस डेट 16 मार्च, 2022 और बेस वैल्यू 1,000 है। हर कैलेंडर वर्ष के अंत में इंडाइसेस का रिव्यू किया जाएगा।

NSE ने एक बयान में कहा कि ये इंडाइसेस ऐसे इनवेस्टर्स को लुभाएंगे, जो टारगेट मैच्योरिटी आधारित डेट पोर्टफोलियो में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। इसके एसेट मैनेजर्स के लिए एक बेंचमार्क के रूप में और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), इंडेक्स फंड्स और स्ट्रक्चर्ड प्रोडक्ट्स के रूप में पैसिव फंड्स द्वारा ट्रैक किए जाने वाले रिफरेंस इंडेक्स के रूप में काम करने का अनुमान है।

‘FOMO’ फैक्टर के चलते FII कर रहे वापसी, बाजार में आ सकती है तगड़ी रैली : संतोष मीणा

कहां कितना होगा अलोकेशन

एनएसई इंडाइसेस के मुताबिक, निफ्टी एएए सीपीएसई बांड प्लस एसडीएल अप्रैल 2027 60:40 इंडेक्स का 60 फीसदी अलोकेशन पीएसयू कंपनियों द्वारा जारी नौ एएए-रेटेड बांड्स में और 40 फीसदी अलोकेशन 13 स्टेट डेवलपमेंट लोन्स (SDL) में इंडेक्स की बेस डेट पर किया गया है। वहीं निफ्टी जी-सेक जून 2027 इंडेक्स का 100 फीसीद अलोकेशन पांच सबसे ज्यादा लिक्विड सरकारी सिक्योरिटीज (जी-सेक्स) में किया गया है। इसके अलावा निफ्टी एसडीएल सितंबर 2027 इंडेक्स 100 फीसदी अलोकेशन सबसे ज्यादा बकाया धनराशि के साथ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जारी 15 स्टेट डेवलपमेंट लोंस (SDL) के लिए किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।