Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दो महीने से कीमतें स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। लोगी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार एक बार फिर उन्हें राहत देगी। मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। अभी हाल में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स घटाया था।
इंटरनेशनल मार्केट में यह रदे दाम
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.51 डॉलर चढ़कर 105.37 डॉलर पर बनी हुई है। WTI क्रूड ऑयल की कीमत 97.69 डॉलर प्रति बैरल रही। इसमें 1.34 डॉलर की बढ़ोतरी हुई।
ये हैं पेट्रोल डीजल के रेट
मुंबई में बीते हफ्ते कम हुए रेट
महाराष्ट्र सरकार ने वैट बीते हफ्ते कम किया था। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए।
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)।
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।