Get App

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर से होगा सस्ता? सरकार देगी राहत, जानें आज का रेट

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से कम चल रही है लेकिन अभी इसका फायदा घरेलू बाजार को नही मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2022 पर 9:23 AM
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर से होगा सस्ता? सरकार देगी राहत, जानें आज का रेट
सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दो महीने से कीमतें स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। लोगी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार एक बार फिर उन्हें राहत देगी। मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। अभी हाल में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स घटाया था।

इंटरनेशनल मार्केट में यह रदे दाम

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.51 डॉलर चढ़कर 105.37 डॉलर पर बनी हुई है। WTI क्रूड ऑयल की कीमत 97.69 डॉलर प्रति बैरल रही। इसमें 1.34 डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें