Petrol-Diesel Price Today: राहत भरा सोमवार, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें दिल्ली, मुंबई में क्या रहा दाम

घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही

अपडेटेड Jul 11, 2022 पर 9:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये है।

Petrol Diesel Price 11 July: अंतर्राष्ट्रीय  बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आज फिर तेजी नजर आई। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 107 डॉलर के स्‍तर पर है। घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही। करीब डेढ़ महीने से दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं बड़े शहरों में कितना है रेट..

सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

मोदी सरकार ने पिछले महीने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था। महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल सरकार ने वैट भी ईंधन पर घटाया जिसके कारण इन राज्यों में रेट और कम हुए। हालांकि, इसके बाद से लगातार एक महीने से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


ये है बड़े शहरों में रेट

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।

बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.89 रुपये प्रति लीटर हैं।

गुड़गांव में पेट्रोल के दाम 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.05 रुपये प्रति लीटर हैं।

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये तो डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है।

जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये है।

रांची में पेट्रोल के लिए 99.84 रुपये तो डीजल के लिए 94.65 देने होंगे।

पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये है।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

TCS के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, जानिये 8 दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों की स्टॉक पर निवेश राय और उनके टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।