Get App

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 3 रुपये घटे, आज यहां सस्ता हुआ तेल, चेक करें अपने शहर का रेट

महाराष्ट्र सरकार ने कल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान किया जिससे आम लोगों को राहत मिली। आज महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2022 पर 9:12 AM
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 3 रुपये घटे, आज यहां सस्ता हुआ तेल, चेक करें अपने शहर का रेट
गुड़गांव में पेट्रोल के दाम 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.05 रुपये प्रति लीटर हैं।

Petrol Diesel Price 15 July: महाराष्ट्र सरकार ने कल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान किया जिससे आम लोगों को राहत मिली। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए हैं। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही।

सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

मोदी सरकार ने पिछले महीने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था। महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल सरकार ने वैट भी ईंधन पर घटाया जिसके कारण इन राज्यों में रेट और कम हुए। हालांकि, इसके बाद से लगातार एक महीने से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये है बड़े शहरों में रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें