Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 15841और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15743 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16054 फिर 16168 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 8:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
14 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 309.06 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 556.40 करोड़ रुपए की बिकवाली की

14 जुलाई को बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन मंदी के दबाव में रहे। निफ्टी कल अपने 20-डे ईएमए (15,950) के नीचे बंद हुआ। अमेरिका में महंगाई आंकडें अपने 41 सालों के हाई पर रहे जिसके चलते ग्लोबल बाजार पर दबाव बढ़ता दिखा। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी रहा। जून में अमेरिका में महंगाई दर 9.1 फीसदी पर रही है। टेक्नोलॉजी,चुनिंदा बैंक और फाइनेंशियल को साथ ही FMCG शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया।

सेंसेक्स कल 98 अंक गिर कर 53416 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 28 अंक गिरकर 15939 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल लोअर हाई लोअर लो फार्मेशन के साथ डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटा निगेटिव कैंडल देखने को मिला था। टेक्निकली इस एक्शन से एक हाई वेव जैसे कैंडल पैटर्न बनने के संकेत मिलते हैं। ये पैटर्न बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की ओर इशारा करता है। आमतौर पर किसी उतार या चढ़ाव के बाद बना इस तरह का पैटर्न संभावित ट्रेंड रिवर्सल की ओर संकेत करता है।


नागराज शेट्टी का मानना है कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है। उनका ये भी कहना है कि निफ्टी के ओवर ऑल चार्ट पैटर्न और और इसके लिए नजर आ रहे निचले सपोर्ट की स्थिति से संकेत मिलता है कि अगले 1-2 करोबारी सत्रों में 15800 के लेवल के करीब से हमें अपसाइड बाउंस देखने को मिल सकता है। इस अपसाइड रिवर्सल की पुष्टि होने के बाद बाजार में और तेजी आती नजर आ सकती है।

रियल एस्टेट के लिए फिलहाल सब कुछ नजर आ रहा अच्छा, जानिए आगे कहां नजर आ रहे स्पीड ब्रेकर

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और ये कल हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्लोबल दिक्कतों के साथ ही घरेलू संकेत भी मिले जुले संकेत दे रहे हैं। अब निफ्टी के लिए 15900 के ऊपर टिके रहना काफी अहम है। अगर निफ्टी 15900 को संभालने में कामयाब नहीं रहता है तो फिर इसमें और गिरावट आ सकती है।

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी कल दिन के लो से सुधरकर बंद होने को पहले राइजिंग चैनल के लोअर बैंड की तरफ फिसलता नजर आया। डेली चार्ट पर निफ्टी कल अहम मूविंग एवरेज के नीचे रहा। daily RSI भी बियरिश क्रॉसओवर में है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,850-15,875 पर सपोर्ट और ऊपर की तरफ 16,100 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स कल क्रमश: 0.09 फीसदी और 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। काल के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रहा था। एनएसई पर कल हर एक बढ़ने वाले शेयर पर दो गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 15841और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15743 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16054 फिर 16168 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34464 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34277 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 34933 फिर 35215पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

16000 की स्ट्राइक पर 23.46 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जुलाई सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 22.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 22.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

16400 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 15900 पर भी 2.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

16100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16800 और फिर 16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

15500 की स्ट्राइक पर 29.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जुलाई सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 15000 पर सबसे ज्यादा 29.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16000 की स्ट्राइक पर 22.04 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

15600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 15200 पर भी 2.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 15700 पर 1.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

16100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 14500 और फिर 16200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Kotak Mahindra Bank, SBI Life Insurance, Ambuja Cements, Crompton Greaves Consumer Electricals और HDFCके नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

14 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 309.06 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 556.40 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

15 जुलाई को NSE पर सिर्फ एक स्टॉक Delta Corp F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

31 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 31 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Honeywell Automation, PVR, Alkem Laboratories, Crompton Greaves Consumer Electricals और Hindustan Aeronautics के नाम शामिल हैं।

53 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 53 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Bank of Baroda, Coromandel International, Gujarat Gas, Dixon Technologies और PI Industriesके नाम शामिल हैं।

74 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Coforge, Syngene International, Birlasoft, BPCL और Federal Bank के नाम शामिल हैं।

40 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Kotak Mahindra Bank, Max Financial Services, Apollo Tyres, Petronet LNG और Shriram Transport Finance के नाम शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।