रियल एस्टेट के लिए फिलहाल सब कुछ नजर आ रहा अच्छा, जानिए आगे कहां नजर आ रहे स्पीड ब्रेकर

नीशीत मास्टर का यह भी कहना है कि अगर ग्लोबल मंदी के कारण भारत में भी कोई दबाव बनता है तो रियल एस्टेट सेक्टर के डिमांड पर ज्यादा बड़ा दबाव बनता नजर आ सकता है

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते होम लोन महंगे हो सकते हैं। जिसका रियल एस्टेट सेक्टर पर निगेटिव असर पड़ सकता है

SHUBHAM RAJ

ऑटो सेक्टर के अलावा पिछले कुछ हफ्तों के दौरान रियल एस्टेट सेक्टर के भी कुछ स्टॉक जोरदार तेजी में रहे हैं। पिछले 1 महीने के दौरान निफ्टी रियल्टी इंडेक्स सबसे बड़े गेनरों में से एक रहा है। इस अवधि में यह इंडेक्स 7 फीसदी से ज्यादा भागा है। रियल एस्टेट सेक्टर के कुछ स्टॉक्स में तो इस अवधि में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

इस सेक्टर की तेजी में वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान रियल्टी सेल्स में हुई जबरदस्त ग्रोथ का सबसे बड़ा योगदान रहा है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में Sobha की बिक्री में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। इसी तरह मुंबई स्थित एक रियल्टी कंपनी ओबेराय रियल्टी ने बताया है कि अप्रैल से जून की अवधि में सालाान आधार पर उसकी बिक्री में 4 गुने से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।


Hem Securities के मोहित निगम का कहना है कि अनबिकी इंवेट्री के घटने और रेजीडेंसियल हाउसिंग की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते रियल एस्टेट सेक्टरों का प्रदर्शन सुधरा है। देश के तमाम शहरों में हाउसिंग की कीमतें प्री-कोविड के पार चली गई हैं। इसके अलावा स्टील आयरन और जैसी कमोडिटी की कीमतों में गिरावट के चलते भी रियल एस्टेट के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। इसके अलावा सरकार स्टैंप ड्यूटी घटाकर रियल एस्टेट सेक्टर को सपोर्ट कर रही है। जिसका फायदा इस सेक्टर को मिल रहा है ।

Monte Carlo ने हिट किया रिकॉर्ड हाई, पिछले 1 हफ्ते में 16% चढ़े स्टॉक्स

हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते होम लोन महंगे हो सकते हैं। जिसका रियल एस्टेट सेक्टर पर निगेटिव असर पड़ सकता है। मोहित निगम का कहना है कि ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते मॉर्गेज रेट में बढ़त से डिमांड पर निगेटिव असर देखने को मिल सकता है।

Axis Securities के निशित मास्टर का भी कहना है कि अभी तो रियल एस्टेट सेक्टर के लिए माहौल अच्छा नजर आ रहा है लेकिन अगर ब्याज दरें इसी तरह बढ़ती रही तो एक समय ऐसा आएगा जब बिक्री पर इसका निगेटिव असर दिखना शुरु हो जाएगा। इसी तरह हमें तमाम कंपनियों खासकर स्टार्टअप में बड़ी मात्रा में छंटनी होती नजर आई है। इससे भी हाउसिंग डिमांड पर गिरावट आ सकती है।

नीशीत मास्टर का यह भी कहना है कि अगर ग्लोबल मंदी के कारण भारत में भी कोई दबाव बनता है तो रियल एस्टेट सेक्टर के डिमांड पर ज्यादा बड़ा दबाव बनता नजर आ सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।