Monte Carlo के शेयर आज बीएसई पर 840 रुपये का रिकॉर्ड हाई हिट करते नजर आए हैं। आज इंट्राडे में यह शेयर 7 फीसदी से ज्यादा भागा है। बाजार की चाल पर नजर डालें तो आज यह दायरे में कारोबार करता नजर आया है। पिछले 1 हफ्ते के दौरान Monte Carlo का शेयर 16 फीसदी भागा है।
वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में इस अपेरल और कपड़े बनाने वाली कंपनी के शेयरों में 16 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। यह स्टॉक 1 महीने में 36 फीसदी भागा है जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में सिर्फ 1.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
कंपनी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 123 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही (प्री-कोविड) की तुलना में 60 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की बिक्री राशि में आई इस बढ़ोतरी में वॉल्यूम में आए उछाल और कॉटन की कीमतों में बढ़त के बाद कंपनी के प्रोडक्ट्स के भाव में की गई बढ़ोतरी के कारण तेजी आई है।
पहली तिमाही के दौरान कंपनी के सभी सेगमेटों के डिमांड में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी को उसकी मजबूत ब्रांड इक्विटी अच्छी क्वालिटी और लेटेस्ट फैशन प्रोडक्ट्स से फायदा मिला है।
बता दें कि Monte Carlo Fashions देश की एक लीडिंग अपेरल ब्रांड है जो ऊनी, सूती, कॉटन ब्लेंडेड, वूवेन कपड़ों के लिए जानी जाती है। कंपनी महिलाओं, बच्चों और पुरुषों सभी के लिए कपड़े बनाती है।
इस शेयर के आज के चाल पर नजर डालें तो 2 बजे के आसपास बीएसई पर यह स्टॉक करीब 43.25 रुपये यानी 5.51 फीसदी कीबढ़त के साथ 828.65 रुपये पर नजर आ रहा है। इस स्टॉक का आज का लो 781.15 रुपये का है जबकि इसका दिन का लो 842.00 रुपये का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 842.00 रुपये है और 52 वीक लो 309.45 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1,718 रुपये का है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 841,007 शेयरों का है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।