Tata Metaliks Share price: पिग आयरन और डक्टाइल आयरन पाइप्स बनाने वाली कंपनी Tata Metaliks के शेयर आज सुबह के कारोबार में करीब 5 फीसदी तक फिसल गए। बता देंकि कल ही कंपनी के वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नतीजे आए है। जिसमें कंपनी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है।
कल आए नतीजों के मुताबिक 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 पहली तिमाही में Tata Metaliks का मुनाफा सालाना आधार पर 98.71 फीसदी गिरकर 1.22 करोड़ रुपये पर आ गया है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94.90 करोड़ रुपये पर था।
वहीं इस अवधि में वित्त वर्ष 2022-23 पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 10.37 फीसदी की बढ़त के साथ 669.35 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी के आय में पिग आयरन और डक्टाइल पाइप दोनों की कमाई में हुई बढ़ोतरी के चलते यह तेजी देखने को मिली है।
गौरतलब है कि पहली तिमाही में कंपनी के पिग आयरन कारोबार से होने वाली कमाई में 36 फीसदी और डक्टाइल कारोबार से होने वाली कमाई में 40 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Tata Metaliks , टाटा ग्रुप की कंपनी है। कंपनी ने बताया है कि कंपनी के पिग आयरन और डक्टाइल पाइप के वॉल्यूम में सालाना आधार पर क्रमश: 23 फीसदी औऱ 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने यह भी बताय है कि मध्य मई से पिग आयरन को लेकर मार्केट सेटीमेंट कमजोर हुआ है जिसका निगेटिव असर पिग आयरन कारोबार पर दिखा है।
सरकार द्वारा 22 मई 2022 को एक्सपोर्ट ड्युटी लगाए जाने के ऐलान के बाद भी पिग आयरन की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह कोक और कोल जैसे कच्चे माल की कीमतों में भारी ब़ढ़ोतरी हुई है जिसका कंपनी के शेयरों पर निगेटिव असर पड़ा है।
इस शेयर के आज के चाल पर नजर डालें तो 2.15 बजे के आसपास एनएसई पर यह स्टॉक करीब 34.70 रुपये यानी 5.05 फीसदी की गिरावट के साथ 667.05 रुपये पर नजर आ रहा है। इस स्टॉक का आज का लो 672.70 रुपये का है जबकि इसका दिन का लो 641.35 रुपये का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,364.20 रुपये है और 52 वीक लो 617.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2,108 रुपये का है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 651,006 शेयरों का है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)