Petrol Diesel Price: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। अब करीब दो महीने होने वाले हैं जब तेल के दाम में कोई बदलाव कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने बीते हफ्ते पेट्रोल-डीजल पर रेट कम किया था।
मुंबई में बीते हफ्ते कम हुए रेट
महाराष्ट्र सरकार ने वैट बीते हफ्ते कम किया था। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए।
सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी
मोदी सरकार ने पिछले महीने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था। महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल सरकार ने वैट भी ईंधन पर घटाया जिसके कारण इन राज्यों में रेट और कम हुए। हालांकि, इसके बाद से लगातार एक महीने से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ये हैं पेट्रोल डीजल के रेट
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। यहां पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।