Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। यहां पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है

अपडेटेड Jul 18, 2022 पर 8:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Petrol Diesel Price: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज यानी सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। अब करीब दो महीने होने वाले हैं जब तेल के दाम में कोई बदलाव कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने बीते हफ्ते पेट्रोल-डीजल पर रेट कम किया था।

ये हैं पेट्रोल डीजल के रेट

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। यहां पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।


 

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.35 94.28
चेन्नई 102.63 94.24
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.79 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72

मुंबई में बीते हफ्ते कम हुए रेट

महाराष्ट्र सरकार ने वैट बीते हफ्ते कम किया था। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए।

सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

मोदी सरकार ने पिछले महीने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था। महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल सरकार ने वैट भी ईंधन पर घटाया जिसके कारण इन राज्यों में रेट और कम हुए। हालांकि, इसके बाद से लगातार एक महीने से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।