Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुड़गांव में आज क्या रहा पेट्रोल-डीजल का रेट, जानें यहां

पिछले 24 घंटे में क्रूड ऑयल के दामों में तेजी आई। ब्रेंट क्रूड की कीमत 3 डॉलर तक बढ़ गई। कच्चे तेल की कीमत 111 डॉलर से बढ़कर 114 डॉलर हो गई है

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 8:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये तो डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है।

Petrol Diesel Price 5 July: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार चल रही है। पिछले 24 घंटे में क्रूड ऑयल के दामों में तेजी आई।  ब्रेंट क्रूड की कीमत 3 डॉलर तक बढ़ गई। कच्चे तेल की कीमत 111 डॉलर  से बढ़कर 114 डॉलर हो गई है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट पर इसका असर नहीं हुआ है। आज हफ्ते के दूसरे दिन 5 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही। करीब डेढ़ महीने से दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं बड़े शहरों में कितना है रेट..

ये है बड़े शहरों में रेट

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।

बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.89 रुपये प्रति लीटर हैं।

गुड़गांव में पेट्रोल के दाम 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.05 रुपये प्रति लीटर हैं।

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये तो डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है।

जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये है।

रांची में पेट्रोल के लिए 99.84 रुपये तो डीजल के लिए 94.65 देने होंगे।

पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये है।

सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

मोदी सरकार ने पिछले महीने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था। महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल सरकार ने वैट भी ईंधन पर घटाया जिसके कारण इन राज्यों में रेट और कम हुए। हालांकि, इसके बाद से लगातार एक महीने से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।