Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दो महीने से कीमतें स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।
Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दो महीने से कीमतें स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।
क्या कच्चे तेल की कीमतें घटने से कम होंगे दाम
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है लेकिन अभी इसका फायदा घरेलू बाजार को नही मिल रहा है। मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। लोगी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार एक बार फिर उन्हें राहत देगी।
ये हैं पेट्रोल डीजल के रेट
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
|---|---|---|
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| मुंबई | 106.35 | 94.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
मुंबई में बीते हफ्ते कम हुए रेट
महाराष्ट्र सरकार ने वैट बीते हफ्ते कम किया था। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए।
रोज सुबह तय होते हैं दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)।
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।